---Advertisement---

Latest Jind News: छात्र के शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चेतावनी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest Jind News: Postmortem of student’ body not done, villagers warned the administration

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरवाना में छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाने से ग्रामीणों ने किया इंकार

Haryana News Today : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में सोमवार की शाम को सरे आम एक कोचिंग सेंटर के बाहर ढाकल गांव के छात्र की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जब पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंची। लेकिन नागरिक हॉस्पिटल नरवाना में मौजूद गांव के लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आर्यन के हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं होंगे तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

आपको बता दें कि जैसे ही गांव ढ़ाकल में आर्यन की मौत की सूचना मिली तो गांव के लोग नरवाना की तरफ दौड़ पड़े और नरवाना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। गांव के लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े भरे बाजार सरेआम एक छात्र की बदमाश जाकर हत्या कर के मौके से भाग जाते हैं और प्रशासन हाथ पैर हाथ रखें देखता रहता है। छात्र की मौत के बाद अब तक उनके पास प्रशासन का कोई भी बड़ा अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है। ऐसे में उनके गांव से पढ़ने आने वाले अन्य छात्रों की जिंदगी पर भी खतरा मंडराने लगा है और गांव के लोगों को यह भय सता रहा है कि उनका लाडला शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर गया है और वह ठीक-ठाक भी घर वापस आ जाएगा कि यह नहीं। इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस भी केवल खाना पूर्ति करने के लिए और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले करने के लिए ही अब तक घूम रही है। लेकिन छात्र की हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया है जिसके कारण आर्यन के हत्यारे अब तक सलाखों से बाहर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आर्यन के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ग्रामीण ठोस रणनीति बनाकर कड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे।

Student murdered in Jind: जींद में छात्र की हत्या, नरवाना बस स्टैंड के पास किया तेज हथियारों से हमला, दो साथी गंभीर

Student murdered in Jind: जींद में छात्र की हत्या, नरवाना बस स्टैंड के पास किया तेज हथियारों से हमला, दो साथी गंभीर

 

ASI suicide in Hansi : हांसी में ASI ने किया सुसाइड, खुद के सिर में सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

ASI suicide in Hansi : हांसी में ASI ने किया सुसाइड, खुद के सिर में सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer