Latest News Haryana Today in Hindi Amit Shah Visit
हरियाणा बना किसान कल्याण का रोल मॉडल – अमित शाह
Latest News Haryana : पंचकूला में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के साहसिक नेतृत्व को सराहा। हरियाणा देश में किसान कल्याण और पारदर्शी शासन का नया पर्याय बन गया है। साथ ही, तेज़ निर्णय क्षमता से प्रगति के नए आयाम गढ़ रहा है। 24 फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
नायब सिंह सैनी ने वह कर दिखाया है, जिसकी हिम्मत बहुत कम सरकारें कर पाती हैं।- अमित शाह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस बैच संख्या-93 के जवानों की अटल जन सेवा को समर्पित दौड़ को हरी झंडी दिखाई। 5061 जवानों—4191 पुरुष और 870 महिला—का यह ऐतिहासिक बैच पुलिस के इतिहास का सबसे बड़ा बैच है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सामूहिक शपथ दिलाई।
39 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद आयोजित यह दौड़ अनुशासन, एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है। 4252 ग्रामीण और 809 शहरी पृष्ठभूमि के जवान, जिनमें 2390 की आयु 26 वर्ष से कम है, हरियाणा की पुलिसिंग में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
“केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा देश का छोटा राज्य होते हुए भी कृषि, दुग्ध उत्पादन, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ा योगदान देता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के मंत्र पर चलते हुए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में और मजबूत स्थान दिलाएंगे। ” केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंचकूला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दीं।
उन्होंने जिला भिवानी के सलेमपुर स्थित दूध शीतकरण केंद्र, जिला रेवाड़ी के जाटूसाना स्थित हैफेड आटा मिल तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित आईवाईसी पोर्टल का रिमोट के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।
हरियाणा में अटल जी की पहली प्रतिमा का अनावरण

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह ने पंचकूला स्थित ‘अटल पार्क’ में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
हरियाणा में स्थापित अटल जी की यह पहली प्रतिमा सुशासन के प्रणेता के प्रति प्रदेश की भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
अमित शाह ने हैफेड की आटा मिल का उद्घाटन किया
लाभार्थियों को रुपए प्लेटटिनम डेबिट कार्ड वितरित किए
सम्मेलन में अमित शाह ने एक पोर्टल का भी उद्घाटन किया
पंचकूला – सहकारी सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सम्बोधन
हरियाणा आकर बहुत खुशी हो रही है – अमित शाह
खिलाड़ियों जवानों किसानों ने तिरंगे का मन बनाया – अमित शाह
हरियाणा के खिलाड़ियों का हर खेल में डंका – अमित शाह
धाकड़ हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी – अमित शाह
कृषि पशुपालन बहुत लोगों को रोजगार देता है – अमित शाह
पशुपालकों के हित में काम कर रही है सरकार – अमित शाह
पीएम मोदी ने कृषि पशुपालन को नया मंच दिया – अमित शाह
मोदी सरकार ने कृषि और खेती को मजबूती दी – अमित शाह
मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने का काम किया – अमित शाह
2014 से पहले कृषि बजट 22000 करोड़ था – अमित शाह
कृषि बजट 127000 करोड़ किया गया – अमित शाह
कृषि के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ – अमित शाह
हमने पैक्स के बायोलॉज बनाए – अमित शाह
30 नए आयाम पैकस में जोड़े गए – अमित शाह
हमने किसानों की आय बढ़ाने की नींव डाली – अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा की
24 फसलों MSP पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य – अमित शाह
नायाब सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीद रही है – अमित शाह
हरियाणा पहला राज्य जहां 24 फैसले MSP पर खरीदी – अमित शाह
किसानों को 48 घंटे में खरीद का पैसा पहुंचा जाता है – अमित शाह
मुख्यमंत्री नायब सैनी किसने की खुशी लौटाई – अमित शाह
मुख्यमंत्री नायब सैनी किसानों को मजबूत किया- अमित शाह
हरियाणा में किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है सरकार – अमित शाह
भारत सहकारिता टैक्सी जल्द आएगी – अमित शाह