Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News Hisar : खाप प्रधान उम्मेद सिंह कोहाड़ पहुंचे हिसार; खाप की आगामी रणनीति का खुलासा

0 minutes, 8 seconds Read

 

Latest News Hisar: सोनीपत में आयोजित तीन गोत्रों की पंचायत में चुने गए नवनियुक्त प्रधान उम्मेद सिंह कोहाड़ बुधवार को हिसार पहुंचे। यहां पर अनेक स्थान पर शिरकत की। उन्होंने कोहाड़, नांगल, जाट्टान गौत्र के लिए गौत्र के बुद्धिजीवी जीवों के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

 

Latest News Hisar Haryana : Haryana Kohar gotra statement

screenshot 2026 0102 0510412689329064391835720

इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग में एसडीओ सत्यवीर कोहाड़ राजपुरा, मय्यड़ गांव में शहीद जोगेंद्र कुंडू, भिवानी जिले के झूली गांव के जलबीर नांगल के निधन पर शौक प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी से उभरने के लिए खाप की तरफ से हर संभव कोशिश और मदद देने का आश्वासन दिया। ‌

 

कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र के प्रधान उम्मेद सिंह कोहाड़ ने कहा कि खाक के लोगों ने विचार किया है कि हमारे युवाओं को हमारे संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही हमारे तीनों गौत्रों के आपसी भाईचारे और एक होने का पाठ पढ़ाया जाएगा। क्योंकि सुनाने में आया है कि जागरूकता और अज्ञानता के अभाव में अब तो कुछ लोग आपस में रिश्ते कर चुके हैं जो कि समाज के लिए घातक है।

 

उन्होंने कहा कि तीनों गोत्रों के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों को बेटी बचाने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा मरणोपरांत भोज, दहेज प्रथा सहित अनेक समाज कुरीतियों के प्रति गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को पेड़ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के फायदे भी बताए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां अपना जीवन स्वस्थ रूप से व्यतीत कर सकें। ‌

Photo 1767194480049

उन्होंने कहा कि शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में देर रात तक डीजे बजाना कानूनी रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी हानिकारक है। इसको लेकर भी ख्वाब जल्दी रणनीतिक तय करके लोगों से अपील करेंगे की वह शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में तय समय-सीमा और निर्धारित आवाज में ही डीजे बजा सकते हैं। ताकि अन्य लोगों को इससे कोई परेशानी ना हो। क्योंकि डीजे की आवाज इतनी हानिकारक होती है कि इससे कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है और पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है।

 

 

कोहाड़-नांगल-जाट्टान गौत्र के नवनियुक्त प्रधान उम्मेद सिंह कोहाड़ ने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हमारे गोत्र के गांव में एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है ताकि उस लाइब्रेरी के अंदर हमारे युवा, बेटे-बेटी शिक्षा ग्रहण कर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। इसके साथी नशे से दूर रहने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

screenshot 2026 0102 052238624912017886872607

ये समाचार भी पढ़ें :- 

Latest News Haryana : सोनीपत में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, एक दो बदमाश काबू, पुलिस पूछताछ में खुलासा

कोहाड़, नागल, जाटान के नव नियुक्त प्रधान उमेद सिंह कोहाड़ दिल्ली से हिसार दुख में शरीक होने मय्यड़ में शहीद जोगेंद्र, नहर कॉलोनी एसडीओ सत्यवीर सिंह कोहाड़ राजपुरा वाले, झूली जिला भिवानी जलबीर सिंह नागल के परिवारों की दुख की घड़ी में शामिल हुए और परिवारों को शांतवना दी।  आस्वस्थ किया प्रधान होने के नाते तीनों गोत्रों परिवार आपके साथ खड़े हैं। 

इस अवसर पर उनके साथ 360 गाँव के प्रधान सोलंकी, रणबीर नागल (बिजला), बलजीत मंगलापुरी दिल्ली, मास्टर सरजीत कोहाड, बलराम नागल, नरेश नागल, प्रदीप कोहाड़ राजली, शमशेर कोहाड़ राजली, गल्लू पुट्ठी, मेवा कोहाड़ ईश्रवाल, सत्यवान कोहाड़ मायड़, जोगेंद्र कोहाड़ किसान नेता, कर्नल हवा सिंह जाटान, राजबीर कोहड़ खानपुर, पीरथी कोहाड़ बधावड़, कुलबीर एडवोकेट, प्रदीप कुहाड़वास, सुभाष कोहाड मायड़ आदि साथ में थे।

 

screenshot 2026 0102 0513175460989438608952778

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *