Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार jewellery Shop Chor मामले में एक गिरफ्तार: जेवरात गिरवी रख खरीदी बाइक; बड़ा खुलासा

0 minutes, 6 seconds Read

Latest News Hisar Jewellery shop Chori accused arrest

Latest News Hisar : हिसार शहर स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी ( Jewellery shop Chori ) करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

 

 

हिसार की पीएलए मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप के एकाउंटेंट ने पीएलए पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया था कि PLA Market Hisar स्थित उनकी ज्वेलरी शॉप से सोने के झुमके चोरी हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में 27 दिसंबर 2025 को चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

 

पीएलए पुलिस के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने दुकान से मिले सबूत और तकनीकी सहायता से चोर की पहचान की। शक के आधार पर आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर जब पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उसने पीएलए मार्केट स्थित ज्वेलरी शॉप से सोने के झुमके चोरी करने की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है की झुमके चोरी करने के बाद फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर नगदी प्राप्त कर ली। उसके बाद उसने एक मोटरसाइकिल भी खरीद लिया।

 

एएसआई सुभाष ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की पहचान मॉडल टाउन निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और अगर इस मामले में किसी अन्य की बीवी कोई भूमिका है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *