Verification: eefe237ed2c24d7f

रोहतक में गोली मारकर युवक की हत्या, नोबल हार्ट अस्पताल के सामने की घटना, गैंगवॉर में मर्डर, Latest News Rohtak

0 minutes, 5 seconds Read

Latest News Rohtak Gangwar firing Dinesh urf Goga murder         

Latest News Rohtak: हरियाणा के रोहतक दिल्ली बाईपास पर स्थित नोबल हार्ट अस्पताल के सामने सोमवार की देर रात एक युवक की तबीयत और गोलियां मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते हैं रोहतक पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक बाबा‌ गैंग से जुड़ा हुआ था और उसकी हत्या का शक भाऊ गैंग पर किया जा रहा है।

नोबल हार्ट अस्पताल के बाहर मर्डर    

सोमवार की रात को नोबल हार्ट हॉस्पिटल रोहतक के सामने अचानक धना धन गोलियां चलने की आवाज से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। करीब दो दर्जन गोलियां चलाई और एक दर्जन से अधिक गोलियां एक युवक को लगी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सोनीपत जिले के निजामपुर गांव निवासी दिनेश उर्फ गोगा के रूप में हुई है। दिनेश उर्फ गोगा बाबागंज से जुड़ा हुआ था और वह एक बार जेल भी जा चुका है।

बाइक सवार बदमाशों ने बाबा गैंग के गुर्गे को गोलियों से भूना

screenshot 2026 0217 0514547846503157887951830

जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के निजामपुर निवासी दिनेश उर्फ गोगा रोहतक आया हुआ था। दिनेश अपने एक साथी के साथ पैदल-पैदल दिल्ली बाईपास पर घूमने के लिए जा रहा था कि जब वह नोबल हार्ट हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने इस कदर फायरिंग की की मानो पुरी की पूरी मैगजीन दिनेश उर्फ गोगा पर ही खाली कर दें। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक गोलियां दिनेश उर्फ गोगा को लगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

नोबल हार्ट हॉस्पिटल के सामने की वारदात

रोहतक के दिल्ली बाईपास पर हुई वारदात नोबल हार्ट हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  जबकि हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है। पुलिस पुलिस ने अस्पताल से डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया है ताकि घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा सके। ‌

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दिनेश उर्फ गोगा बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था। वह इन दोनों जमानत पर दिल से बाहर था और भाऊ गैंग से उसकी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हिमांशु भाऊ गैंग ने हंसराज नामक युवक की हत्या की थी और दिनेश उर्फ होगा हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है। ‌

 

इस संबंध में डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि देर रात गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है। मामला गैंगवॉर से जुड़ा लग रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

बहादुरगढ़ में बैंक कर्मी महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, लूट के इरादे से नहीं साजिश के तहत की गई महक की हत्या, पूरा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *