PM से मुलाकात के बाद महिपाल ढांडा बोले- हर किसान एक एकड़ से शुरू करे प्राकृतिक खेती, धरती बचाना जरूरी

By sunilkohar

Published On:

PM से मुलाकात के बाद महिपाल ढांडा बोले- हर किसान एक एकड़ से शुरू करे प्राकृतिक खेती, धरती बचाना जरूरी

---Advertisement---

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद प्राकृतिक खेती पर खुलकर बोले शिक्षा मंत्री, बोले- हर किसान कम से कम एक एकड़ में करें शुरुआत

Narnaund News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा सोमवार को नारनौंद स्थित किसान रेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के अंडर-17 खिलाड़ियों द्वारा नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी जताई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए Mahipal Dhanda Natural Farming को लेकर किसानों से इसे अपनाने की अपील की।

नेशनल कबड्डी में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

शिक्षा मंत्री ने नारनौंद क्षेत्र के सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्रों को अंडर-17 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर खेल और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में लंबे समय बाद मंच पर लड़कों को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते देखकर खुशी हो रही है।

महिपाल ढांडा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा सुनाई देता रहा है, लेकिन जिस तरह बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं, उसे देखते हुए अब सरकार को ‘बेटा पढ़ाओ, बेटा बचाओ’ अभियान भी शुरू करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर इन खिलाड़ियों ने न केवल स्कूल, बल्कि नारनौंद क्षेत्र और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात का किया जिक्र

शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए ( Narendra Modi Natural Farming) प्राकृतिक खेती के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन स्पष्ट है और वह जमीनी स्तर पर बदलाव लाने पर जोर देते हैं।

महिपाल ढांडा के अनुसार, प्रधानमंत्री ने ( PM Modi Natural Farming ) किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और धरती की उर्वरता को बचाना आज बड़ी जरूरत है।

हर किसान कम से कम एक एकड़ में करे प्राकृतिक खेती

शिक्षा मंत्री ने किसानों से ( Organic Farming Haryana ) प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान अचानक पूरी खेती को प्राकृतिक खेती में बदलने के बजाय शुरुआत में कम से कम एक एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती शुरू कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को अपने परिवार के स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए। इससे किसानों को भी अनुभव मिलेगा और जमीन की सेहत सुधारने की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा।

‘मुख्यमंत्री हमेशा पावरफुल होते हैं’

हरियाणा के मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा पावरफुल होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मजबूती के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने खेल, शिक्षा और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और युवाओं को खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment