Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : सैक्टर 14 हिसार में नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार पर किया हमला

0 minutes, 3 seconds Read

Masked miscreants attacked bike rider in Sector 14, Hisar

नकाबपोश हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

हिसार के सैक्टर 14 में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि मोटरसाइकिल आगे अड़ाकर बाइक रुकवाकर बाइक सवार पर तेज धारदार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पातन निवासी सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पातन गांव के सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि हम तीन भाई हैं। मैं करीब चार साल से ऑटो मार्कीट में सीट कवर वाली दुकान पर नौकरी करता हूं और मेरा बड़ा भाई इन्द्र पड़ाव चौक के पास नौकरी करता है। हम दोनों भाई 23 मई को रात 8 बजे दुकान से छु‌ट्टी होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वो सैक्टर-14 व सैक्टर-33 के चौड़े रोड़ पर ऋषिनगर टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो पीछे से 2 मीटरसाइकिलों पर 5-6 अज्ञात नकाबपोश आए।

 

उन्होंने मेरो मोटरसाइकिल के आगे अपनी-अपनी मोटरसाइकिल अड़ाकर रास्ता रोक लिया। फिर उन्होंने मेरे मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। वे बोले कि इसी को मारना है। मैं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था और मेरा भाई मोटरसाइकिल चला रहा था। उन्होंने अपने हाथों में लिए डंडे, रॉड व तेजधार हथियारों से मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी।

जिससे मेरे सिर, नाक व दाई टांग पर चोटें लगी। झगड़े का शोर सुनकर वहां काफी लोग इकठे हो गए। तब भीड़ को देखकर सभी अज्ञात हमलावर अपनी मोटरसाइकिलों पर बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हम अंधेरा होने के कारण हमलावरों की मोटरसाइकिलों का नंबर नोट नहीं कर सके। मेरे को अज्ञात हमलावरों ने बेवजह चोटें मारी हैं। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के गिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts