meham News: 98 year old elderly woman missing from home
Rohtak Haryana News : हरियाणा में महिलाओं के लापता होने के मामले निरंतर जारी हैं। ये नहीं है कि नाबालिग व युवा लड़कियां और महिलाएं ही लापता हो रही हैं, बल्कि बुजुर्ग और उम्र दराज महिलाओं के भी लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले बालसमंद गांव से एक 62 साल की बुजुर्ग महिला लापता हो गई थी और अब रोहतक जिले के गांव सीसर खास से 98 साल की बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रोहतक जिले के महम चौबीसी क्षेत्र के गांव सीसर खास से 98 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर से लापता होने का मामला सामने आया है। महम थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर बुजुर्ग महिला की तलाश शुरू कर दी है।
महम थाना पुलिस को दी शिकायत में सीसर खास निवासी जगफूल ने बताया कि वो गांव सीसर खास का रहने वाला है। उसकी 98 वर्षीय मां सुनहरी देवी 28 अक्टूबर की दोपहर को करीब 12 बजे कहीं पर बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद भी उसकी मां का कोई सुराग नहीं लगा। हुलिया इस प्रकार से है 5 फुट के लगभग हाईट है, रंग गोरा है , दिमागी रुप से कमजोर है, छिंट का सुट पहने हुए है। हाथ मे डंडा और एक झोला भी लिए हुए है।