Verification: eefe237ed2c24d7f

Meham Road Accident, मित्तल फैक्ट्री किशनगढ़ के पास सडक़ हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

0 minutes, 4 seconds Read
Meham Road Accident : Elderly man dies in road accident near Mittal Factory Kishangarh

Meham News : रोहतक जिले की महम स्थित मित्तल फैक्ट्री किशनगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के पोते की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महम के वार्ड नंबर 3 निवासी आशीष ने बताया कि 14 अप्रैल की रात को करीब साढ़े 8 बजे वो अपने घर पर ही था कि उसे सूचना मिली कि मित्तल फैक्ट्री किशनगढ़ के पास उसके दादा महाबीर का एक्सीडेंट हो गया है। वो तुरंत ही अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके दादा के सिर व शरीर के अन्य अंगों पर चोट लगी हुई थी।

वो तुरंत ही अपने दादा को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसके दादा महाबीर को मृत घोषित कर दिया। महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महम के सरकारी अस्पताल के मौर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

एसडीएम ने की सरकारी स्कूलों में छापेमारी, गैर हाजिर मिले अध्यापक, गिरेगी गाज,

बरवाला क्षेत्र के गांव से युवती रात को प्रेमी संग फरार, लड़का लड़की के फोन आ रहे बंद ,

हांसी पार्लर का सामान लेने गई महिला बच्चों सहित लापता,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer