---Advertisement---

JP Accident: हरियाणा में सांसद का एक्सीडेंट, जेपी की गाड़ी के आगे खागड़ आने से हादसा, दिल्ली पटियाला हाइवे पर हादसा

Follow Us
---Advertisement---

MP Jay Prakash urf JP accident in Haryana   

Jind News Today: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के हिसार से सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी का शुक्रवार को एक्सीडेंट ( JP Accident) हो गया। सांसद जेपी की गाड़ी के आगे अचानक खागड़ ( बैल ) आने की वजह से दिल्ली पटियाला हाइवे पर हादसा हुआ। इस हादसे में सांसद जयप्रकाश उर्फ बीजेपी और उनका ड्राइवर घायल हो गए। संसद का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने फोन पर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के सांसद जयप्रकाश ग्रुप ज्योति शुक्रवार को नारनौंद आए हुए थे। नारनौंद में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर नरवाना अशोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह जींद से दिल्ली पटियाला हाईवे पर चल रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव बड़ौदा के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी के सामने बैल ( खागड़  ) छलांग लगाकर आ गया। ( Jind sansad accident news )

एक्सीडेंट में सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी और ड्राइवर घायल

JP Accident: हरियाणा में सांसद का एक्सीडेंट, जेपी की गाड़ी के आगे खागड़ आने से हादसा, दिल्ली पटियाला हाइवे पर हादसा
एक्सीडेंट में सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी का उपचार करते हुए डॉक्टरों की टीम। ‌

सामने बैल को देखकर संसद के ड्राइवर ने गाड़ी को कंट्रोल करने के लिए ब्रेक लगाए लेकिन फिर भी गाड़ी बैल से टकरा गई। गर्ल्स टकराते ही गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए और सांसद की गाड़ी भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी की बेल के साथ चक्कर होने की वजह से सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी और उनका ड्राइवर सोनू घायल हो गए। तुरंत दोनों भाइयों को उपचार के लिए उचाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार शुरू कर दिया। ‌( Uchana News Today )

सांसद का हाई ब्लड प्रेशर और घबराहट

सांसद जेपी का एक्सीडेंट होने की वजह से उनके पांव और उंगली में चोट लगी है। जब डॉक्टरों की टीम ने सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी का ब्लड प्रेशर चेक किया तो हाई मिला। उनका ब्लड प्रेशर 147- 85 पाया गया। एक्सीडेंट होने के बाद सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी काफी घबराए हुए थे और उन्हें चक्कर भी आ रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अस्पताल में संसद का हाल-चाल जानने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन कर संसद का हाल-चाल जाना।

दिल्ली पटियाला हाईवे पर सांसद जयप्रकाश की गाड़ी एक्सीडेंट

JP Accident: हरियाणा में सांसद का एक्सीडेंट, जेपी की गाड़ी के आगे खागड़ आने से हादसा, दिल्ली पटियाला हाइवे पर हादसा
सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी। ( फाइल फोटो) ।

जब सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भगवान का शुक्र है बच गए। उनका सिर चकरा रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अगर ड्राइवर समय रहते तेज ब्रेक नहीं लगता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय दिल्ली पटियाला हाईवे पर सांसद जयप्रकाश की गाड़ी एक्सीडेंट हुई उसे समय गाड़ी में सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी और उनका ड्राइवर सोनू ही मौजूद थे।

हादसे की वजह से घबराए सांसद जयप्रकाश जेपी 

सड़क हादसे में घायल संसद जयप्रकाश उर्फ जेपी का उपचार कर रहे डॉक्टर योगेश शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि संसद में सिर चकराने की बात कही है। उनके पांव और उंगली में चोट लगी हुई है। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई पाया गया है। लेकिन घबराने जैसी कोई बात ठीक नहीं है केवल हादसे की वजह से वह घबराहट हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

दिल्ली पटियाला हाईवे पर जाम

सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की वजह से दिल्ली पटियाला हाईवे पर जाम लग गया। लेकिन हाथ से की सूचना मिलते हैं तुरंत उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्विस लाइन में खड़ी संसद की  क्षतिग्रस्त गाड़ी को साइड में किया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू कर दिया। ‌ वही उचाना थाना पुलिस की एक टीम अस्पताल में पहुंची और हादसे के बारे में जानकारी इकट्ठा की।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर आए दिन बेसहारा पशुओं की वजह से हादसे होते रहते हैं। यह पशु अचानक से चलांग लगाकर हाईवे पर आ जाते हैं जिससे तेज गति से आ रही गाड़ी टकरा जाती हैं। धुंध और गर्मी के मौसम में बेसहारा पशु अक्सर सड़क पर खुलेआम घूमते हुए बैठे दिखाई देते हैं लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। ‌

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer