Narnaund CIA Police ने बाइक सवार को अवैध शराब सहित दबोचा
नारनौंद सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक सवार को अवैध शराब सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हांसी सदर थाना में एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ( Hansi News Today )
मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद सीआईए पुलिस एएसआई अनिल के नेतृत्व में हांसी तोशाम रोड़ पर गांव हाजमपुर के नजदीक ग्रस्त करने के लिए पहुंची थी और आने जाने वालों की गहनता से जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था और बाइक के पीछे एक प्लास्टिक का कट्टा बंधा हुआ था। ( Narnaund News Today )
Narnaund CIA Police टीम ने शक के आधार पर बाइक सवारियों को चेकिंग के लिए रोककर जब उसकी तलाशी ली तो बाइक के पीछे बंधे कट्टे से ( तीन पेट्टी शराब ) 36 बोतल शराब की बरामद हुई। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गांव बड़सी निवासी अजीत पुत्र ईश्वर के रूप में बताई।
पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में ली और आरोपित के खिलाफ सदर थाना हांसी में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वह अवैध शराब का कारोबार कब से कर रहा है और इसकी कहां पर सप्लाई करने वाला था।