Narnaund Sotha khet motor chori
Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र में खेतों में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। चोर गिरोह इतना सक्रिय है कि आए दिन किसी न किसी किसानों को अपना निशाना बना रहा है जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही है। नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव से अज्ञात चोर किसान के खेत से मोनोब्लॉक मोटर चोरी ( khet motor chori ) कर ले गए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में की तो पुलिस ने मामला दर्ज करके आजा चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव सौथा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसने अपने खेत में तीन हॉर्स पावर की मोटर लगाई हुई है। वह अपने परिवार के साथ हर रोज खेत में काम करने के लिए जाता था और उसके खेत में सब कुछ ठीक-ठाक था। 21 सितंबर के सुबह भी जब वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए पहुंचा तो उसके खेत में लगी मोनोब्लॉक मोटर गायब (khet motor chori ) मिली है। रमेश ने बताया कि अपनी मोटर चोरी के बारे में उसने आसपास काफी पता किया लेकिन मोटर के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।


रमेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर कोई उसके ट्यूबल पर लगे पंखे से मोटर को चोरी ( khet motor chori ) ले गया है उसने इसकी शिकायत खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में दी। खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस ने रमेश के खेत का निरीक्षण किया और रमेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।