Verification: eefe237ed2c24d7f

Jhajjar News : झज्जर में व्यक्ति ने किया सुसाइड, पिल्लू खेड़ा का रहने वाला है मृतक

0 minutes, 3 seconds Read

Jhajjar Garhi Mohalla man suicide

Jhajjar News : झज्जर के गढ़ी मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। मृतक जींद जिले के गांव पिल्लू खेड़ा का रहने वाला था और एक सप्ताह पहले ही परिवार सहित झज्जर आया था।

झज्जर पुलिस को सूचना मिली थी कि Jhajjar City के मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही झज्जर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम ने जांच की कि क्या मृतक व्यक्ति ने सुसाइड किया है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

Jhajjar News : झज्जर में व्यक्ति ने किया सुसाइड, पिल्लू खेड़ा का रहने वाला है मृतक

मृतक व्यक्ति की पहचान जींद जिले के गांव पिल्लू खेड़ा निवासी दलबीर के रुप में हुई। दलबीर करीब एक सप्ताह पहले ही अपने परिवार के साथ झज्जर शहर के गढ़ी मोहल्ला में किराए पर रहने के लिए आया था। वो यहां पर सब्जी की दुकान लगाता था। लेकिन मंगलवार को उसने अपने Jhajjar City स्थित किराए के मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया।

 

झज्जर पुलिस का कहना है कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने गढ़ी मोहल्ला में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बुधवार को मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *