Narnaund sulchani Thurana me Giri chhat
Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी और थुराना में बुधवार को अचानक हुए हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव सुलचानी में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गांव थुराना में पशुओं के बाड़े की छत गिर गई।
निवासी बीरू (60) अपने मकान की छत पर चढ़कर बरामदे पर पॉलिथीन ढक कर जैसे ही नीचे उतरने लगा तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने के कारण नीचे बरामदे में लेटे उसका बड़ा भाई रोशन (65) मलबे की चपेट में आ गया। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए Narnaund के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। छत का मलबा गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों भाइयों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी Narnaund hospital में पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार बीरू के पांव, कमर और हाथ पर चोटें आई हैं, जबकि रोशन के सिर में गहरी चोट लगी है, जिस पर टांके लगाए गए हैं। दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल बीरू ने बताया कि यह मकान उन्होंने तीन साल पहले ही बनवाया था। छत टपक रही थी और मैं छत पर पॉलिथीन ढकने के लिए चढ़ा था। जैसे ही नीचे उतरने लगा तो अचानक पूरी छत गिर गई।
बीरु ने बताया कि उसका भाई नीचे बरामदे में लेटा हुआ था, इसलिए वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में बरामदे में रखा घर का सारा जरूरी समान मलबे में दबाकर नष्ट हो गया है।वहीं हादसे के बाद Narnaund SDM विकास यादव ने सभी ग्राम पंचायत को आदेश दिए हैं कि हर गांव में मुनियादी करवाई जाए कि जो भी घर कमजोर स्थिति में दिख रहा है उन लोगों को लोगों की किसी भी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाए। इस प्रकार के हादसों से बचने का यही एक जरिया है।
थुराना में गिरी पशुओं के मकान की छत
Narnaund क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गांव थुराना में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। वहीं थुराना की एक बस्ती में लगभग 80 घरों में बारिश का पानी भर जाने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा थुराना निवासी सतबीर का मकान भी ढह गया, जिसमें वह अपने पशु इत्यादि रखता था। मकान गिरने से उसे बड़ा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और प्रशासन से तत्काल पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।