Narnaund Uchana Road Accident in Rakhi ITI moad
Narnaund News : हांसी जिले के नारनौंद उचाना रोड़ पर accident हो गया। राखी आईटीआई के पास डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक किशोर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।
नारनौंद उचाना रोड़ पर एक्सीडेंट
शुक्रवार की देर शाम नारनौंद उचाना रोड़ पर स्थित गांव राखी आईटीआई के पास मोड पर एक डंपर की चपेट में बाइक सवार आ गया। डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवारी वक्त सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायलहो गया। वही डंपर चालक हादसे को अंजाम देख अपनी गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे में घायल युवक को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोटक महिंद्रा बैंक एम्पलाई की सड़क हादसे में मौत

हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक युग की पहचान हांसी जिले के गांव मदन हेड़ी निवासी अमित के रूप में हुई है। अमित पहले कोटक महिंद्रा बैंक हिसार में नौकरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही अमित के परिजन अस्पताल पहुंचे।
नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में गांव मदन हेड़ी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह हांसी के काली देवी चौक के पास चहल मार्बल के नाम से दुकान चलाता है। शुक्रवार को वह अपने निजी कार्य से नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी चौपटा गया हुआ था। वहां पर उसे अपने चाचा बिजेंद्र का लड़का अमित बाइक पर मिला। शुक्रवार की शाम को वह दोनों अपने-अपने साधन लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।
राखी आईटीआई के पास हादसा
वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमित उसके आगे आगे बाइक पर चल रहा था। जब वह राखी शाहपुर आईटीआई से आगे निकलकर मोड़ के पास पहुंचे तो नारोल की तरफ से तेज रफ्तार हाइवा डंपर आ रहा था। हाइवा डंपर के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए अमित की बाइक में टक्कर मार दी और अमित का सिर हाइवा डंपर से टकराकर वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया।

वीरेंद्र ने बताया कि सिर में गहरी चोट लगने के कारण अमित का काफी खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई को बचाने के लिए तुरंत ही एंबुलेंस की मदद से उसे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत के आधार पर हाइवा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।