Verification: eefe237ed2c24d7f

Old Coins Exchange Fraud : पुराने सिक्कों के बदले 61.53 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

Old coins exchange fraud Fatehabad Haryana

पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपए देने के अनेक लुभावने विज्ञापन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग भी जल्दी अमीर बनने के सपने लिए हुए साइबर ठगों की बातों में आकर अपने जीवन की जमा पूंजी को गंवा देते हैं। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एक व्यक्ति पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपए पाने के लालच में ऐसा फंसा कि साढ़े 61 लाखो रुपए से ज्यादा की धनराशि गंवा दी और साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। ( Fatehabad News Today )

 

फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस ने Old coins cyber fraud मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के होशियारपुर से साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव बोहन निवासी ब्रजिंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई है। ‌पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है।

 

इस संबंध में फतेहाबाद सर्वप्रथम प्रभारी राहुल देव ने बताया कि पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपए देने के लालच में फंसकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित की पहचान कर उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है और अन्य मामलों की भी प्रति खुलने की संभावना है।

 

गौरतलब है कि फतेहाबाद जिले के रतिया निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दीदी की उसने सोशल मीडिया पर पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपए देने का एक विज्ञापन देखा था। उसने तुरंत ही विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो उसे कहा गया कि जैसा विज्ञापन में कहा गया है वैसे ही उसे पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपए दिए जाएंगे। फोन पर बोलने वाले व्यक्ति ने उसे विश्वास दिलाया तो वह उनकी बातों में आ गया। अलग-अलग दिनों में उसे 61 लाख 53 हजार 700 रुपए की साइबर धोखाधड़ी की है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *