Panipat Sondhapur jamini vivad firing
Panipat Latest News : पानीपत जिले में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग करने व इस फार्यारंग में 1 व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने घायल के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शांति नगर निवासी सुरेंद्र के भाई धर्मराज ने बताया कि सुनील और तेजबीर ने सौंधापुर के राधा कृष्ण स्कूल के पास स्थित कॉलोनी में गड्ढे खोदे गए थे, जो हमने बंद करवा दिए। इसके बाद सुनील और तेजबीर ने कहा कि उन्होंने गड्ढे दौबारा से खुदवा दिए हैं, अब आ जाओ। जब हम वहां पहुंचे तो सुनील, तेजबीर, तेजबीर, नीटू और सुमित रोड अपने साथियों के साथ 3 गाड़ियों में आए, जो हथियारों से लैस थे। ( jamini vivad firing )
उन्होंने आते ही इस ( jamini vivad firing ) विवाद को लेकर फायरिंग शुरू कर दी। 17-18 फायर किए, जिसमें सुरेंद्र (45) के पैर और पेट में 1-1 गोली लगी है और सिर में चोट लगी है। 2 गोलियां उसे कान के पास से भी गई हैं। आरोपियों में एक आरोपी शांति नगर, एक सैक्टर 13-17, एक खुखराने व एक ऊंटला कर रहने वाला है। सुरेंद्र को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में मॉडल टाउन थाना पानीपत प्रभारी जगमेंद्र सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर jamini vivad firing का केस दर्ज किया गया है। व्यक्ति को पेट और पैर में 2 गोलियां लगी हैं, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।