Verification: eefe237ed2c24d7f

Panipat suicide Case : पानीपत में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

0 minutes, 4 seconds Read

Panipat suicide case: woman committed suicide by hanging herself in Panipat

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या करने का आरोप

Haryana News Today : पानीपत की भावना चौक निवासी एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना थाना तहसील कैंप को मिली तो वह मौके पर पहुंची और सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

वहीं पर महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

कुशम देवी निवासी परशुराम कॉलोनी तहसील कैंप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लडक़ी रितु की शादी भावना चौक निवासी भीम के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने बाइक मांगी थी,

उसके बाद 50,000 रुपए मांगे थे जिससे उससे दे दिए थे।

उसकी लड़की से फिर से दो लाख लाने के लिए बोला गया। लड़की ने अपनी मां को यह बातें बोली तो उसकी मां ने दिए नहीं।

फिर उसकी लड़की को पीटा और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। कुशम देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी लड़की को मार कर पंखे से लटका दिया। वहीं पर उसके पति भीम का किसी लड़की के साथ अफेयर था।

उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer