Verification: eefe237ed2c24d7f

पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में दो काबू, कैथल-नारनौंद से जुड़े तार|न्यू में किया इस्तेमाल| Passport Fraud Case

0 minutes, 6 seconds Read

Passport fraud Case Haryana Tohana latest News

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बदलकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में कार्रवाई

Passport Fraud Case : जाली कागजात व गलत तथ्य पेश कर पासपोर्ट बनवाने और विदेश में उसका गलत तरीके से प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को काबू किया है। पुलिस द्वारा पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में पकड़े गए दोनों आरोपित हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

 


पुलिस जांच की पृष्ठभूमि
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय हांसी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अजीत @ सोनू पुत्र गजे सिंह, निवासी थुराना ने जाली पहचान के आधार पर जसमेर कुमार पुत्र बलजीत सिंह, निवासी प्रभाकर कॉलोनी, टोहाना के नाम से पासपोर्ट बनवाया। जांच में पता चला कि वास्तविक व्यक्ति जसमेर सिंह का पासपोर्ट जिला फतेहाबाद से नहीं, बल्कि जिला कैथल से तैयार कराया गया था, जबकि इसका उपयोग अजीत उर्फ सोनू द्वारा विदेश (न्यूजीलैंड) में किया जा रहा था। ( Fatehabad Tohana News Today )

 


अभियुक्तों की भूमिका
निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह और कालम सिंह ने अजीत @ सोनू के साथ मिलकर कुटरचित दस्तावेज तैयार करने, गलत तथ्यों को छुपाने और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मिथ्या सूचना देने जैसी गतिविधियों में सहयोग किया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की मिलीभगत और षड्यंत्र स्पष्ट रूप से सामने आया।

 


कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में मुकदमा संख्या 385 दिनांक 27.11.2025 के तहत धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471 और 120B आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

शहर टोहाना पुलिस ने पासपोर्ट धोखाधड़ी के गंभीर मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी हैं सुरेंद्र सिंह @ कालू पुत्र कालम सिंह और कालम सिंह @ कमाल पुत्र संतू राम, दोनों निवासी थुराना, थाना नारनौद, जिला हिसार (वर्तमान पता: हॉल-367ए, प्रभाकर कॉलोनी, टोहाना)। आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *