Petwar feed Mil accident in Hansi narnaund News
Narnaund News : हांसी जिले के गांव पेटवाड़ में दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को खेल रही बच्ची के ऊपर कैंटर का पहिया चढ़ गया। जिसके कारण बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पेटवाड़ फीड मिल में हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ स्थित एक फीड मिल के प्रांगण में एक 6 वर्षीय लड़की खेल रही थी। मिल में फीड लेने के लिए एक कैंटर गाड़ी आई हुई थी। जब कैंसर चालक ने अपनी गाड़ी को स्टार्ट किया तो खेल रही बच्ची उसके अगले टायर के नीचे आ गई। इस हादसे में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शबिन S/O प्रमोद राम R/O दलसिंह सराय थाना मनसुरचक जिला समस्तीपुर बा उम्र 32 साल बिहार ब्यान किया कि मै उपरोक्त पते का रहने वाला हु। और MD फीड प्लान्ट पेटवाड मे काम करता हु। मेरे चार बच्चे है। चारो लडकिया है। आज समय करीब 12.30/1 PM पर मेरी तीसरे नम्बर की लडकी प्रियान्शु बा उम्र (6) साल फीटू प्लान्ट के अन्दर खेल रही थी की गाडी नम्बर HR 56C 4530 अशोक लिलैण्ड बा ऱंग सफेद 6 टायरी का ड्राईवर अपनी गाडी को फीड लेने के लिए गफलत व लापरवाही व तेजरफ्तारी से चलाता हुआ आया और गाडी का अगला टायर कनैक्टर साईड मेरी लडकी प्रियान्शु के ऊपर से ले गया जिससे मेरी लडकी प्रियान्शु की मौका पर ही मौत हो गई। जो मैने बाद मे ड्राईवर का पता किया तो उसका नाम मनोज s/o टेकराम वासी पेटवाड था। मनोज ड्राईवर ने अपनी गाडी उक्त को गफलत व लापरवाही व तेज ऱफ्तार से चलाकर अक्सीडैन्ट करके यह हादसा किया है। जिसमे मेरी लडकी प्रियान्शु की मौत हो गई