Verification: eefe237ed2c24d7f

Rakhigarhi Mahotsav : मुख्यमंत्री राखीगढ़ी में करेंगे हड़प्पा ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, राखीगढ़ी पहुंचने का पूरा रुट मैप

0 minutes, 9 seconds Read

Rakhigarhi Mahotsav heritage walk and performances

 

Rakhigarhi Mahotsav : 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे करेंगे। राखीगढ़ी महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के दिलों में सवाल है कि वह राखी घड़ी कैसे और किस रूट से पहुंचे। राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता पर जाने के लिए बसों की क्या व्यवस्था है।


उपायुक्त महेंद्र पाल ने वीरवार को राखीगढ़ी गांव का दौरा कर महोत्सव स्थल व आसपास किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित हर्षवर्धन भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने राखीगढ़ी स्थित संग्रहालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

 

img 20251225 wa0008228906409200112991

उन्होंने एक-एक कर सभी प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि महोत्सव को लेकर सभी विभागीय तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आपसी तालमेल बनाए रखते हुए अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

img 20251225 wa00105654350231342033707


उपायुक्त ने बताया कि राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन खेल प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग भाग ले सकेंगे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों, सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

 


समारोह स्थल पर आमजन की सुविधा के लिए दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि कार्यक्रमों को देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पृथक-पृथक स्थल निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 


उपायुक्त ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महोत्सव के दौरान राखीगढ़ी में बनाए गए हड़प्पा ज्ञान केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। यह ज्ञान केंद्र सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण केंद्र राखीगढ़ी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

img 20251225 wa00097928018548364451934

 


उपायुक्त ने कहा कि राखीगढ़ी महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का माध्यम बनेगा और बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।

 

राखीगढ़ी महोत्सव में मैं वह काफी लोग आने की सोच रहे हैं जो पुराने सभ्यताओं से जुड़ाव रखते हैं। काफी लोगों के पिछले तीन-चार दिनों से हरियाणा न्यूज़ के पास फोन आ रहे हैं कि राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता पर राखीगढ़ी महोत्सव में जाने के लिए किस रूट से आएं और बसों की व्यवस्था कहां से मिलेगी। हम आपको न्यूज़ के माध्यम से बता रहे हैं कि राखीगढ़ी गांव हिसार जिले का गांव होता था लेकिन हांसी जिला बनने के बाद यह हड़प्पा सभ्यता का गांव राखीगढ़ी हांसी जिले में शामिल हो गया है।

राखीगढ़ी महोत्सव में आने के लिए रुट –  Bus routes for getting to Rakhigarhi Festival

अगर आप दिल्ली की तरफ से राखीगढ़ी आने की सोच रहे हैं तो आपको हांसी-हिसार या जींद की बस पकड़ नहीं होगी। अगर आप राजस्थान और पंजाब के बठिंडा, सिरसा साइड से आना चाह रहे हैं तो आपको वहां से भी हिसार की बस पकड़ कर हांसी पहुंचना होगा। वहीं अगर कोई पर्यटक पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, करनाल साइड से आना चाहता है तो उसको पहले जींद पहुंचना होगा और दिन से दूसरी बस पड़कर राखीगढ़ी पहुंचा जा सकता है। जींद से राखीगढ़ी के लिए स्पेशल बस भी चलती है। लेकिन इस बस का समय निर्धारित है इसके लिए आपको बस स्टैंड पर पूछताछ पर संपर्क करना होगा।

राखीगढ़ी महोत्सव में आने का पहला बस रुट

बस में नारनौंद की टिकट लें और नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर उतरे, यहां पर प्राइवेट बसें उतरते हैं लेकिन सरकारी बसें नए बस स्टैंड पर उतरते हैं। नारनौंद के नए और पुराने बस स्टैंड से राखीगढ़ी के लिए उचाना नरवाना जाने वाली बसों में बैठ जाएं। नारनौंद से बस चलने के बाद दूसरे गांव का बस स्टैंड राखीगढ़ी का आएगा। इसी प्रकार से जींद की तरफ से आने वाले पर्यटक हांसी हिसार की बस में सफर करें और नारनौंद उतरें।

राखी गढ़ी पहुंचने का दूसरा रुट

जींद से आने वाले पर्यटक जींद से बरवाला की बस भी पकड़ कर रखी गाड़ी पहुंच सकते हैं। इसके लिए उन्हें खेड़ी चौपटा पर उतरना होगा और यहां से नारनौंद जाने वाली बस पकड़ कर वो राखी गढ़ी पहुंच सकते हैं।

राखी गढ़ी पहुंचने का तीसरा रुट

पंजाब और नरवाना की तरफ से आने वाले पर्यटक उचाना से नारनौंद की बस पकड़ कर रखी गाड़ी पहुंच सकते हैं।

राखी गढ़ी पहुंचने का चौथा रुट

इसी प्रकार बरवाला की तरफ से आने वाले पर्यटक बरवाला से जींद की बस पकड़े। बस से खेड़ी चौपटा उतरकर यहां से नारनौंद की बस के माध्यम से राखी गाड़ी पहुंच सकते हैं। ‌


इस अवसर पर नारनौंद उप मंडल एसडीएम विकास यादव, हांसी उपमंडल के एसडीएम ,राजेश खोथ , बरवाड़ा उप मंडल के एसडीएम वेद प्रकाश बेनीवाल, हिसार की एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *