Ratia kulwant murder case update
Ratia News : Ratia CIA Police ने कुलवंत हत्या कांड में 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कुलवंत सिंह के हत्यारों से पूछताछ की जा रही है। कुलवंत सिंह की हत्या गांव की लड़की से छेड़छाड़ के मामले की रंजिश में करने का आरोप लगाया गया था।
इससे पहले kulwant murder case में एक अन्य आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका था। Ratia CIA Police के प्रभारी एएसआई रिछपाल के अनुसार शिकायतकर्ता जसवन्त सिंह ने बताया कि उनके भाई कुलवंत सिंह की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। उन्होंने बताया कि 30.08.2025 को गांव सहनाल रंगोई नाला के पास कुलवंत सिंह और उनके रिश्तेदार हरविन्द्र सिंह मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। पीछे से आए आरोपियों ने डंडे और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था, जिससे कुलवंत सिंह की हत्या हो गई थी।
उन्होंने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। Ratia CIA Police ने 2 और वांछित अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को थाना सदर रतिया में हिरासत में रखा गया है। थाना सदर रतिया में दर्ज kulwant murder case में आरोपित पाला उर्फ पाली पुत्र मखन सिंह निवासी भिरड़ाना और निर्मल उर्फ काला पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भिरड़ाना को गिरफ्तार किया गया है।