Verification: eefe237ed2c24d7f

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर चोरी का पर्दाफाश, 80 लाख रुपये चोरी मामले में दो गिरफ्तार – Hisar News

0 minutes, 4 seconds Read

Retired professor House Chori Case Hisar News

Hisar News : रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से हुई 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। हिसार पीएलए पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने को वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी और चोरी की गई नगदी को भी बरामद कर लिया है। ‌पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। ‌

चौकी प्रभारी एएसआई अनूप सिंह ने बताया कि ग्रीन पार्क निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर नंद लाल ने शिकायत दी थी कि उनके घर से 80 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन हिसार में 23 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तत्पश्चात Hisar Police टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी भजन लाल कई वर्षों से शिकायतकर्ता के घर खाना भिजवाने का कार्य करता था, जिसे यूनेश कुमार उर्फ कालू घर तक पहुंचाता था। दोनों की शिकायतकर्ता से पुरानी पहचान होने के कारण उन्हें घर में रखी नकदी की जानकारी थी। लालचवश दोनों आरोपियों ने अवसर मिलते ही रुपये चोरी कर लिए और उन्हें बरैजा गाड़ी में छिपा दिया।  ( Hisar Chori Case )

 

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर में चोरी करने के मामले में हिसार पुलिस ने आर्य नगर निवासी भजनलाल और रावलवास खुर्द निवासी यूनेश कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों चोरों के कब्जे से चोरी किए गए 80 लाख रुपये बरामद कर वारदात में प्रयोग ब्रेजा गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *