Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News Today : रेवाड़ी में पुलिस मुठभेड़;10 हत्या के केस दर्ज, बदमाश ने हरियाणा और दिल्ली में मचाया कोहराम

0 minutes, 10 seconds Read

Rewari Breaking News Today: dharuheda Encounter News

Rewari Breaking News Today : सोमवार की देर रात रेवाड़ी में सोनीपत के बदमाश और पुलिस मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को दबोच लिया है। पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने फायरिंग की जिसमें दो पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बाल बाल बच गए। जबकि पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Rewari police Encounter News Today

बदमाश सोनीपत जिले का रहने वाला जय भगवान उर्फ सोनू है उसके खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग पुलिस थानों में 20 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जयभगवान उर्फ सोनू पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। रेवाड़ी के बहाला गांव में हुए दुकानदार मोहन की हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है।

Rewari News Today : बदमाश ने की पुलिस पर अंधाधुंध फयरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी पुलिस की सीआईए धारुहेड़ा टीम व गुरुग्राम की एसआईटी को सोमवार की देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि खाद बीज दुकानदार मोहन हत्याकांड में शामिल बदमाश जयभगवान उर्फ सोनू खरखड़ा से भटसाना की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तुरंत ही नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 

 

Latest News Rewari Haryana : बदमाश की गोलियां पुलिस कर्मियों को लगी

screenshot 2026 0113 1044437158885771749656751

बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में सीआईए टीम के प्रभारी योगेश हुड्डा और गुरुग्राम एसटीएफ के एसआई विवेक को लगी। लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से गोली उनके शरीर को टच नहीं कर पाई और वह बदमाश की गोली से बाल बाल बच गए। पुलिस ने जो अभी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर दो फायर किए जिनमें से उसके दोनों पांव में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को काबू किया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

Breaking News Today: सोनीपत के बदमाश से रेवाड़ी में मुठभेड़ 

पुलिस मुठभेड़ में काबू किए गए बदमाश की पहचान सोनीपत जिले के गांव पिनाना निवासी जय भगवान उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक जयभगवान उर्फ सोनू पर अलग-अलग पुलिस थानों में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस ने उसे पकड़ने पर 20 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। रेवाड़ी पुलिस की धारूहेड़ा टीम ने जय भगवान उर्फ सोनू के खिलाफ हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

screenshot 2026 0113 1014044883726202778789385

रेवाड़ी के बहाला में मोहन ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मोहन की 23 दिसंबर की शाम को उसके बेटे की आंखों के सामने ही अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटे ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयबीर ने दुकानदार की हत्या करने की सुपारी जय भगवान उर्फ सोनू और उसके साथियों को दी थी।

मृतक दुकानदार के बेटे ने आरोप लगाया था कि उसके पिता के पास जेबीएस एग्रो कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप थी लेकिन किन्हीं कर्म से उन्होंने वह डिस्ट्रीब्यूटरशिप छोड़ दी थी। जब डिस्ट्रीब्यूटरशिप थी तो उसके पिता ने कंपनी से माल उठाया था और इसके भुगतान को लेकर कंपनी के एचडी जयप्रकाश उर्फ जयबीर के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते कंपनी के एचडी जयप्रकाश उर्फ जयबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को करने की सुपारी इन बदमाशों को दी थी।

 

screenshot 2026 0113 1045031284718986745015559

सोनीपत जिले के गांव पिनाना निवासी जय भगवान उर्फ सोनू ने सन 2003 में बदमाशी की दुनिया में कदम रखा था। बदमाश जय भगवान के खिलाफ पहला मामला गोहाना पुलिस थाना में दर्ज किया गया था। बदमाश पर अब तक कल 21 मामले दर्ज हैं जिनमें से 10 हत्या के मामले शामिल हैं।

बदमाश जयभगवान उर्फ सोनू के खिलाफ गोहाना थाने में उस पर चार, गोहाना सदर में एक, मोहाना में एक, जींद के जुलाना में एक, सिरसा के खेड़ा चौपटा में एक, बहादुरगढ़ और झज्जर में एक-एक केस दर्ज हैं। दिल्ली के नरेला में दो, बेगमपुर और साउथ रोहिणी में भी एक-एक केस दर्ज है। 21 मामलों में से 10 हत्या के हैं और बाकी हत्या के प्रयास और लूट जैसे मामले हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer