Rewari Santro car me lagi Aag
Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में वीरवार को एक कार में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत ये रही की कार चालक ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचा ली। जिस समय यह हादसा हुआ उसे समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सेंट्रो कार में लगी आग, रेवाड़ी में हदसा
मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार की सुबह रेवाड़ी के किशनगढ़ रेलवे फाटक के पास सीएनजी से चलने वाली एक कार में अचानक आग लगा गई। कार चालक ने तुरंत ही गाड़ी को रोका और खुद नीचे उतर गया। उसने कार में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही सेंट्रो कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।
कार चालक ने बताया कि वीरवार को वह अपने सेंट्रो कार में सवार होकर किशनगढ़ की तरफ जा रहा था। उसकी कार सीएनजी से चलती है और गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई है। जब वह किशनगढ़ रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो गाड़ी के पिछले हिस्से से धुआं उठता हुआ महसूस हुआ। उसने तुरंत ही गाड़ी रोकी और नीचे उतर कर देखा तो गाड़ी धू धू कर जलने लगी।
सदर थाना प्रभारी राजेंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वीरवार की सुबह गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मुख्य पर पहुंची तो गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया की गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।