Verification: eefe237ed2c24d7f

Accident: हांसी में दो गाड़ियां भिड़ी; चालक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

0 minutes, 5 seconds Read

Hisar Delhi National Highway Accident in Hansi News                  

Accident in Hansi : हरियाणा के हांसी में वीरवार की सुबह दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। ‌टक्कर इतनी जबरदस्त है कि एक गाड़ी का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उस गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों का पिता था। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई।

Hansi News: गीता चौक के पास एक्सीडेंट 

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हांसी स्थित गीता चौक के पास वीरवार की सुबह एक ट्रक चालाक ने सामने ब्रेकर पर अपनी गाड़ी को धीमा किया तो पीछे से आ रही कैंटर उसके ट्रक से जा टकराई। कैंटर और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कैंटर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कैंटर चालक उसमें ही कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

screenshot 2026 0122 1213557682231712952176109

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर चालक को बाहर निकलने में कामयाबी मिली, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मृतक की पहचान की। मृतक कैंटर चालक की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव भोड़िया खेड़ा निवासी 35 वर्षीय मानसिंह के रूप में हुई। मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है और उसके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं।

 

पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया और मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दी। पुलिस का भी मानना है कि ब्रेकर पर जैसे ही ट्रक धीमा हुआ तो पीछे से आ रही कैंटर पर उसका चालक कंट्रोल नहीं कर पाया कैंटर ट्रक में जा घुसी। जिसके कारण उसकी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

इस संबंध में हांसी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *