Verification: eefe237ed2c24d7f

नरवाना जींद मार्ग पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत

0 minutes, 9 seconds Read

Road accident on Narwana Jind road, and retired soldier riding bike died after being hit by an unknown vehicle

Haryana News Today : नरवाना जींद मार्ग पर उचाना के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। यह सड़क हादसा उचाना बस स्टैंड के पास हुआ और जब राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस को दिए ध्यान में जींद जिले के गांव उदयपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि वो बीए की पढ़ाई कर रहा है और उसका पिता महिपाल खुद से रिटायरमेंट होने के बाद नरवाना के हैफेड में नौकरी करता था। उसका पिता हर रोज बाइक HR32j – 3532 पर सवार होकर अपनी नाइट ड्यूटी पर है पेट में जाता था और सुबह वापस बाइक पर ही अपने घर आ जाता था। सोमवार की सुबह जब उसका पिता अपनी ड्यूटी कर वापस घर आ रहा था और जब वह Narwana Jind National Highway 352 पर उचाना के नए बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका पिता बाइक सहित सड़क पर गिर गया और एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

अभिषेक ने बताया कि राहगीरों में उसके पिता उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना उन्हें दी। सूचना मिलते ही जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि एक्सीडेंट में लगी गंभीर चोटों की वजह से उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस को अभिषेक ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसके पिता का एक्सीडेंट हुआ है और एक्सीडेंट में ही लगे छोटों के कारण उसकी पिता की मौत हुई है तो पुलिस ने अभिषेक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

अभिषेक ने बताया कि वह गांव उदयपुर के रहने वाले हैं और इन दिनों उन्होंने अपनी रिहायश उचाना में की हुई है और उसका पिता बाइक पर सवार होकर उचाना ही आ रहा था कि नरवाना जींद रोड़ पर हादसा हो गया। उसके माता-पिता के तीन बच्चे थे जिनमें उसकी सबसे बड़ी बहन थी जिसकी मृत्यु हो चुकी है और दूसरे नंबर पर भी उसकी बहन है जो कि विवाहित है जबकि तीसरे नंबर पर वह खुद है और अविवाहित है तथा बीए की पढ़ाई कर रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *