Rohtak Meham News Today: youth was attacked with sword in Farmana, youth sitting at Sunariya Chowk was attacked with needle
आटा मांगने पर युवक पर तलवार से हमला
हरियाणा न्यूज महम रोहतक : महम थाना क्षेत्र के गांव फरमाणा में एक युवक द्वारा आटा मांगने पर दूसरे युवक ने उसे तलवार मारकर लहुलुहान कर दिया। गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में फरमाणा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र सुमेर ने बताया कि वह छह बजे वह अपने मकान के आगे गली में खड़ा था। उसी समय यहां पर उनके ही गांव का टीनू पुत्र सतबीर आ गया। उसने उससे अपना आटा मांगा तो उसने उसके साथ झगड़ा कर दिया। टीनू ने उसके सिर पर तलवार से वार किए।
उसने जब शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। वारदात की सूचना पुलिस की डायल 112 नंबर सेवा पर दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसको महम के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में आई चोटों के आधार पर पुलिस ने आरोपित टीनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच चल रही है।
सुनारियां चौक पर बैठे युवक पर सुए से हमला
हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक के सुनारियां चौक के पास एक व्यक्ति पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आस-पास के लोगों की मदद से पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। साथ ही इसकी सूचना शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बृहस्पतिवार की शाम को गांव सुनारियां खुर्द निवासी मनजीत चौक पर बैठा था। इसी दौरान वहां पर 3-4 युवक आए।
युवकों ने अचानक मनजीत पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आस-पास के लोगों की मदद से पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां घायल मनजीत का उपचार चल रहा है। वहीं, मनजीत की शिकायत के अधार पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
खास खबर भी पढ़ें :-
हांसी के फौजी जवान की श्रीनगर में मौत, फौजी बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बेहौंश हुए पिता,
Read More News Todayon Google News ,
DPS School Hisar bus accident: दिल्ली हिसार हाईवे पर स्कूल बस ने वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर,
भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी के नर्क में धकेला – डॉक्टर राजवीर मोर ,
Happy Card update : हैप्पी कार्ड से छात्र भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा,
Hansi News : डाटा गांव में चोरी, खेतों से 3 किसानों का सामान चोरी,
आसमान से किसानों के लिए बरसा सोना, शहर वासी परेशान, भिवानी प्रशासन के दावों की खुली पोल,
सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, भू-माफिया में मचा हड़कंप,
नारनौल में जमकर बरसे बदरा, रिहायशी इलाकों में घरों एवं दफ्तरों में घुसा पानी,
महेंद्रगढ़ में आफत की बरसात, महेन्द्रगढ़ शहर की सड़कें हुई जलमग्न,
