• होम
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद
    • सिरसा
    • भिवानी
    • सोनीपत
    • रेवाड़ी
    • करनाल
    • कैथल
    • झज्जर
    • गुरुग्राम
    • पानीपत
    • कुरुक्षेत्र
    • अंबाला
    • पलवल
    • चरखी दादरी
    • पंचकूला
    • डबवाली
    • रोहतक
  • हरियाणा राजनीति समाचार
  • अपराध समाचार
  • हांसी
    • नारनौंद
  • हिसार
    • आदमपुर
    • बरवाला
  • ‌जींद
  • प्राचीन सभ्यता
  • सरकार की योजना
  • शिक्षा और रोजगार
  • मौसम
  • खेल समाचार
Menu
  • होम
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद
    • सिरसा
    • भिवानी
    • सोनीपत
    • रेवाड़ी
    • करनाल
    • कैथल
    • झज्जर
    • गुरुग्राम
    • पानीपत
    • कुरुक्षेत्र
    • अंबाला
    • पलवल
    • चरखी दादरी
    • पंचकूला
    • डबवाली
    • रोहतक
  • हरियाणा राजनीति समाचार
  • अपराध समाचार
  • हांसी
    • नारनौंद
  • हिसार
    • आदमपुर
    • बरवाला
  • ‌जींद
  • प्राचीन सभ्यता
  • सरकार की योजना
  • शिक्षा और रोजगार
  • मौसम
  • खेल समाचार
Facebook Twitter Youtube
Skip to content
  • Home
  • हरियाणा
  • Water Crisis in Haryana : हरियाणा में जल संकट पर सैलजा का केंद्र से आग्रह; पानी में 50% बढ़ोतरी और भाखड़ा बांध से न्याय की मांग
  • हरियाणा

Water Crisis in Haryana : हरियाणा में जल संकट पर सैलजा का केंद्र से आग्रह; पानी में 50% बढ़ोतरी और भाखड़ा बांध से न्याय की मांग

Selja appeal to the Center on water crisis in Haryana, सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बढ़ते जल संकट पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने भाखड़ा बांध से जल कटौती रोकने और जल हिस्से में 50% वृद्धि की मांग की है। साथ ही प्रदेश में हो रहे घोटालों पर भी सवाल उठाए।
sunilkohar 11 months ago (Last updated: 11 months ago) 0 comments

Selja appeal to the Center on water crisis in Haryana: Demand for 50% increase in water and justice from Bhakra Dam

प्रदेश को मिलने वाले जल हिस्से में की जाए न्यूनतम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से हरियाणा में बढ़ते जल संकट को लेकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। साथ ही भाखड़ा बांध से हरियाणा को मिलने वाले जल में हो रही कटौती पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। सांसद ने सुझाव दिया है कि हरियाणा को मिलने वाले जल हिस्से में न्यूनतम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, ताकि राज्य की बढ़ती जनसंख्या, सिंचाई योग्य भूमि और औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल को पत्र लिखकर प्रदेश में बढ़ रहे जल संकट को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पानी देने में पंजाब मनमानी कर रहा है जबकि हरियाणा में जल संकट काफी गंभीर बना हुआ है। इस जल संकट को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा है कि जल समझौते के अनुसार भाखड़ा बांध से हरियाणा को पानी दिलाया जाए।

कुमारी सैलजा ने पत्र में लिखा है कि भाखड़ा बांध के तहत हरियाणा को 9500 क्यूसेक जल मिलने का अधिकार है, लेकिन पंजाब सरकार की ओर से निरंतर इसमें कटौती की जा रही है, जिससे सिरसा सहित प्रदेश के विभिन्न कृषि क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। सांसद सैलजा ने इस बात पर बल दिया कि हरियाणा देश के अन्न उत्पादन और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता है, और ऐसे में जल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। सांसद कुमारी सैलजा ने यह भी मांग की कि भाखड़ा नांगल बांध में गाद की सफाई की परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि इसकी भंडारण क्षमता में वृद्धि हो सके। कुमारी सैलजा ने यह भी सुझाव दिया कि हरियाणा को मिलने वाले जल हिस्से में न्यूनतम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, ताकि राज्य की बढ़ती जनसंख्या, सिंचाई योग्य भूमि और औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई की जाए और हरियाणा के जल अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

 

हरियाणा में लंबी होती जा रही है घोटालों की फेहरिस्त

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चाहे भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन के कितने भी दावे करें पर सच्चाई से है कि इस सरकार के कार्यकाल में एक से बढ़कर एक बड़ा घोटाला होता जा रहा है। इस भाजपा सरकार में घोटालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पानीपत नगर निगम में 15.84 करोड़ का सफाई घोटाला इसका ताजा उदाहरण है। ठेके में 1,259 कर्मचारियों की तैनाती दिखाई गई, लेकिन जमीनी जांच में केवल 847 कर्मचारी मिले। फिर भी हर महीने 66 लाख का भुगतान होता रहा। अब जब पोल खुली है, तो कार्रवाई का नाटक किया जा रहा है, पर सवाल यह है कि बिना सत्ता की मिलीभगत के इतना बड़ा घोटाला क्या संभव था?


About the Author


sunilkohar

Administrator


Visit Website


View All Posts

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Credit Card Charges : क्रेडिट कार्ड चार्ज माफ करवाने के नाम पर 1.91 लाख ठगे; तीसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next: राहुल गांधी की सामाजिक न्याय और संविधान बचाने की लड़ाई में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका : सुरेंद्र कुमार

Related News

screenshot_2026_0327_0502404976397796857898907
  • ‌जींद
  • अपराध समाचार
  • फतेहाबाद
  • हरियाणा

Uchana News Today: जींद में बिना दुल्हन के बैरेंग लौटी बारात; बाराती डांस व मेहमान खाना छोड़ भागे

sunilkohar 5 days ago 0
screenshot_2026_0326_1510582993310004483650103
  • अपराध समाचार
  • करनाल
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा

Karnal Breaking News Today: घरौंडा में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद; दो की मौत, कई घायल

sunilkohar 5 days ago 0
  • मौसम
  • ‌जींद
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
  • हांसी
  • हिसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम; 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

sunilkohar 7 days ago 0
Abtak Haryana News

Latest News Today

IMG-20260331-WA0003

Latest Crime News: हिसार में मोटरसाइकिल चोर काबू, बरवाला में दो महिलाएं गिरफ्तार

Photo_1766232736206

Agneepath Yojana 2027 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि को 10 अप्रैल तक बढ़ाया

30 DIPRO Photo 13

Hisar DC ने बरवाला व उकलाना मंडियों का किया निरीक्षण, फसल खरीद व्यवस्थाओं को लेकर आदेश

Justice Pankaj Jain___Program Bawal (1)

रेवाड़ी की ताजा खबरें: Rewari Aaj Ki Taaja News

ChatGPT Image Feb 7, 2026, 11_44_23 AM

Hisar Crime News: स्कूटी टकराने से गुस्साए युवकों ने किया चाकू से हमला; चार हमलावर गिरफ्तार

Author Profile

Abtak Haryana News

Abtak Haryana

लाखों पाठकों की पहली पसंद Abtak Haryana News: हरियाणा की Best News website पर न्यूज और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - 7015156567 सुनील कोहाड़़
Facebook Twitter LinkedIn Instagram Youtube

Crime News Today

ChatGPT Image Feb 7, 2026, 11_44_23 AM

Hisar Crime News: स्कूटी टकराने से गुस्साए युवकों ने किया चाकू से हमला; चार हमलावर गिरफ्तार

March 27, 2026
Screenshot_2026_0327_050135

Uchana News Today: जींद में बिना दुल्हन के बैरेंग लौटी बारात; बाराती डांस व मेहमान खाना छोड़ भागे

March 27, 2026
Screenshot_2026_0326_150715

Karnal Breaking News Today: घरौंडा में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद; दो की मौत, कई घायल

March 26, 2026
Screenshot_2026_0121_165043

Narnaund News: नारनौंद में नशा तस्कर काबू; CIA पुलिस ने पेटवाड़ रोड़ पर दबोचा

March 25, 2026
FB_IMG_1764956579054

Mandi Adampur News: करियाणा दुकान के गल्ले से रुपए चोरी; चोर गिरफ्तार

March 24, 2026
Abtak Haryana News© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

Like this:

Like Loading...
 

    %d