---Advertisement---

सगाई समारोह में बरसा दुल्हे का कहर: इलेक्ट्रीशियन को मारी गोली; तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ( Murder News)

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Gurugram Murder News: Pataudi lagan program firing    

Gurugram Murder News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी में सगाई में लाइटिंग करने आए इलेक्ट्रीशियन को दुल्हे ने गोली मार दी। जिसके कारण इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक इलेक्ट्रीशियन के परिजनों की शिकायत पर दूल्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एलईडी लाइट लगाने को लेकर विवाद में दुल्हे ने इलेक्ट्रीशियन को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले बरकत इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। गुरुग्राम जिले के पटौदी एरिया के गांव रणसीका में अमनदीप की सगाई में लाइटिंग करने का काम बरकत को दिया गया था। सगाई समारोह में लाइटिंग के दौरान एलईडी लाइट लगाने को लेकर इलेक्ट्रीशियन बरकत और उसके साथियों की दूल्हे के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हनिया इलेक्ट्रीशियन बरकत को गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक के ससुर के ससुर की शिकायत पर दुल्हे समेत तीन पर मामला दर्ज

इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अपने दामाद की सूचना मिलते ही इलेक्ट्रीशियन बरकत का ससुर हामिद मौके पर पहुंचा और पुलिस ने मृतक बरकत के ससुर हामिद की शिकायत पर दूल्हे अमनदीप सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इलेक्ट्रीशियन बरकत की हत्या करने के बाद दूल्हा अमनदीप और उसके परिजन मौके से फरार हो गए। ‌

 

बताया जा रहा है कि दूल्हे और उसके परिजन गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाए और एलईडी लाइट गलत लगाने को लेकर इलेक्ट्रीशियन से हुए झगड़े में तैश में आ गए और उन्होंने उसे गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हम इतने बताया कि उसका दामाद बरकत मथुरा जिले के गांव अलीपुर बरोठ निवासी मुस्तफा के साथ पिछले 1 साल से कम कर रहा था और वह तीन बच्चों का पिता था।

 

मृतक बरकत के ससुर हमीद ने बताया कि गुरुग्राम जिले के पटौदी एरिया के गांव खेतीयावास निवासी विकास ने श्री श्याम टेंट हाउस क्या हुआ है। विकास के पास गांव रणसीका निवासी अमनदीप की शादी समारोह से पहले सगाई लगन के कार्यक्रम में प्रबंध करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ था। विकास ने लाइटिंग की जिम्मेवारी उसके दामाद बरकत को दे दी और बरकत यहां पर लाइटिंग करने के लिए आया था।

 

हामिद ने बताया कि गुरुवार के सुबह 11:30 बजे से उसका दामाद बरकत और उसका गुरु मुस्तफा और नहूं का रहने वाला युसूफ रणसीका निवासी रामानंद के बेटे अमनदीप के सगाई समारोह में लाइटिंग करने में लगे हुए थे। रात को कार्यक्रम था और करीब 9:30 बजे एक एलइडी लाइट में जलने में दिक्कत आ गई। दूल्हा अमनदीप, साहिल और एक अन्य युवक ने गलत एलइडी लाइट लगाने को लेकर उसके दामाद बरकत मुस्तफा और यूसुफ के साथ मारपीट की और गालियां देने लगे।

 

इसी दौरान दूल्हा अमनदीप और उसके साथी हथियार लेकर फिर से उनके साथ झगड़ा करने लगे और झगड़े से बचने के लिए जब उसका दामाद बरकत मुस्तफा और यूसुफ वहां से भागने लगे तो अमनदीप और उसके साथियों ने उन पर फायरिंग कर दी और गोली लगने से उसके दामाद की मौके पर ही मौत हो गई।

 

इस संबंध में पटौदी थाना प्रभारी ब्रह्रा प्रकाश ने बताया कि गांव रणसीका में सगाई समारोह के दौरान गलत एलइडी लाइट लगने की वजह से हुए विवाद में फायरिंग हो गई और गोली लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पुलिस ने अमनदीप साहिल सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी है। पुलिस की टीम में आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer