Seth Chhajuram Jayanti Celebration Jat College Hisar
छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज ( Jat College Hisar ) परिसर में 160वां सेठ छाजूराम जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेठ छाजूराम जयंती समारोह में हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर तथा नलवा के विधायक रणधीर पनिहार अति विशिष्ट अतिथि तथा जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। ( Haryana News Abtak )
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा भाजपा के महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया द्वारा की गई। सेठ छाजूराम की पड़पौत्री मेघना चौधरी ने भी शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान दिलदार पूनिया ने उपस्थित मेहमानों का विधिवत स्वागत किया।
सेठ छाजूराम की विरासत युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सेठ छाजूराम सरीखे महानुभावों की विरासत को संभाल कर रखना हमारा नैतिक दायित्व है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदारी उठाकर नौजवान पीढ़ी को तराशना चाहिए। यदि हम अपनी अगली पीढ़ी को अपने बुजुर्गों का सानिध्य दे सकें तो यह विकसित भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्था के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ( Hisar News Abtak )

उन्होंने इस अवसर पर सीआर पब्लिक स्कूल में प्रशासनिक भवन का उद्घाटन एवं छाजूराम मेमोरियल जाट महाविद्यालय के कुलगीत वंदन सीआरएम जाट कॉलेज का प्रमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक रणधीर पनिहार, जिला महामंत्री सुरेंद्र पुनिया तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सेठ छाजूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र कुमार बाजिया ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट मेहमानों का परिचय प्रेषित किया। कार्यकारिणी सदस्य सतरूप ढांडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्था के महासचिव एडवोकेट परविन्दर मलिक, कोषाध्यक्ष सागर सिवाच, प्रदीप फौजी, एडवोकेट विनोद कस्वां, कैप्टन टीकाराम ढांडा, हांसी से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, सुशील लांबा, मनदीप मलिक, संजीव कुहाड़, एडवोकेट संदीप बूरा, एडवोकेट पवन रापडिय़ा, प्रोफेसर कृष्ण लाल रिणवा, डॉ विवेक सैनी, डॉ अनीता सहरावत, डॉ मनोज भांभू, प्रोफेसर कर्मपाल नरवाल, प्रोफेसर देवेन्द्र कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
1 thought on “Jat College Hisar में सेठ छाजूराम की जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा मंत्री ने की शिरकत”