Sharab theka Chori in Sorkhi village Narnaund News
Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के शराब ठेके में चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी भी बरामद की है और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोरखी गांव के शराब ठेके में चोरी
हांसी जिले के गांव सोरखी शराब ठेके में चोरी हो गई थी। ठेकेदार की शिकायत पर बास थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले के गांव झुल्ली निवासी जितेंद्र उर्फ छोटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी में से 4150 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

शराब ठेके पर चोरी करने के मामले में सेल्समैन गिरफ्तार
सोरखी गांव के शराब ठेके से करीब 32000 रुपए की नगदी चोरी हुई थी और बाकी की नगदी की बरामदगी के लिए पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि गांव मुंढाल निवासी ओमबीर उर्फ बिट्टू ने सोरखी पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि 25 अक्टूबर 2025 को उसके शराब ठेके से कई 32000 पर चोरी हो गए हैं। ओमबीर ने आरोप लगाया था कि उसके सोरखी गांव स्थित शराब ठेके पर भिवानी जिले का सेल्समेन कार्य था और सेल्समेन पर ही उसने चोरी का आरोप लगाया था।