Verification: eefe237ed2c24d7f

मोक्ष वृद्ध आश्रम की महिलाओं के साथ त्योहार पर बांटी खुशियां, करवाया अपनेपन का एहसास

0 minutes, 6 seconds Read

Shared happiness on the festival with the women of Moksha Vridha Ashram, made them feel sense of belonging

त्योहार पर खुशियां बांटना ही वास्तव में है त्योहार मनाना: यूथ वीरांगनाएं

Hisar Haryana News : कुछ लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को घरों से निकाल देते हैं और घरों में त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन त्योहारों की असली खुशी तब मिलती है जब अपनों के बीच मनाया जाए। क्योंकि त्यौहार का अर्थ ही है कि घर के सभी सदस्य खुशी त्यौहार को सेलिब्रेट करें। हिसार की यूथ वीरांगनाओं ने मोक्ष महिला आश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया।

img 20241029 wa03806135617040238381443

यूथ वीरांगनाएं संस्था हिसार की वीरांगनाओं ने मोक्ष महिला वृद्ध आश्रम की महिलाओं के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। वीरांगनाओं ने आश्रम की महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत की उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। उनके साथ ही रंगोली बनाई और दीप जलाए। सभी को ,नि कैप्श, बिस्कुट, फल व मिठाईयां बांटीं गई। सभी ने मिलकर गाना भी गाया व खूब एंजॉय किया।

img 20241029 wa0381642086936535702440

यूथ वीरांगना वीना ढींगरा ने कहा कि त्यौहार पर खुशियां बांटना ही वास्तव में त्यौहार को सही तरीके से मनाना है और आज इनके साथ त्यौहार की खुशियां बांटकर हमें काफी खुशी का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं जानवी, शीनू, वीना, सिमरन, साया, रेनू, स्वीटी, नीति, अनु, वर्षा, अल्पना, रेखा, संजना, गुनगुन, भावना व अन्य मौजूद रहीं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *