Sirsa News: Police raid on gambling den in Jagmalwali
Sirsa News: सिरसा जिले के थाना कालांवाली पुलिस ने गांव जगमालवाली में जुआ अड्डे पर रेड कर 15 जुआरियों को जुआ खेलते हुए काबू किया है। आरोपितों के पास से 21 हजार 580 रुपये की जुआ राशि तथा ताश बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कालांवाली सुनील कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को सब इंसपेक्टर जागर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गांव जगमालवाली में मेला ड्यूटी के दौरान मौजूद थी कि उन्हें सूचना मिली कि सिरसा जिले के गांव जगमालवाली निवासी गुरसेवक सिंह के घर में अनेक लोग जुआ खेल रहे हैं। जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त घर में जाकर दबिश दी तो एक कमरे में 15 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। सभी व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नकद राशि व ताश के पत्ते बरामद हुए।
पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपितों की पहचान मकान मालिक गुरसेवक सिंह, जसवंत सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह निवासी जगमालवाली, निक्का सिंह निवासी देसू मलकाना, गुरसेवक सिंह निवासी वीरूवालागुढा, शिवराज सिंह निवासी सुखचैन, उधम सिंह निवासी गदराना, जग्गा सिंह निवासी गांव डबवाली, सोनी सिंह निवासी भीमा, लखवीर सिंह निवासी भीमा, रिंकू सिंह निवासी भीमा, वघड़ सिंह निवासी गांव कालांवाली, बूटा सिंह निवासी वीरूवालागुढ़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ थाना कालांवाली में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।