Sirsa News Today: trolley loaded with straw caught fire due to electric wires
![]() |
| गांव भड़ोल्यिांवाली में पराली से लदी ट्राली में लगी आग। |
हरियाणा न्यूज/रानियां : क्षेत्र के गांव भड़ोल्यिांवाली में पराी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली के बिजली की तारें छू जाने से आग लग गई। जिससे पराली जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
अग्निशमन अधिकारी श्यामसुंदर ने बताया कि संत नगर निवासी लखविंद्र सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह ने गांव भड़ोल्यिांवाली में धान की पराली स्टोर की हुई थी। बुधवार सुबह गांव से पराली की ट्राली भरकर ले जा रहा था, इस दौरान सड़क के किनारों पर पड़े गंदगी के ढेरों के कारण ट्रैक्टर-ट्राली को निकलते समय बिजली की तारें छू गई। तारों से चिंगारी निकलने से पराली में आग लग गई।
ट्रैक्टर चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई तथा घटना की सूचना मलिक को दी तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका था। इस आगजनी से ट्रॉली जलकर नष्ट हो गई।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Retired ADGP Shrikant Jadhav approaches High Court against Haryana government,
Haryana News Today : पति पत्नी के झगड़ा, पति ने लगाया फंदा,
हिसार में हादसा : बाइक पर जा रहे युवक पर चौथी मंजिल से गिरा टिन और लोहे की एंगल, मौके पर ही मौत,
