---Advertisement---

Sonipat News : अफीम तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Sonipat Mein Afeem Taskari ka Bhandafod

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sonipat News : सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 2 आरोपितों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी महिला और चैनाराम निवासी गांव देवरिया किलोल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

 

 

Sonipat police के अनुसार 2 अगस्त को सहायक उपनिरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में क्राइम यूनिट कुंडली की टीम मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस लाइन के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि 2 संदिग्ध व्यक्ति एक पुरुष और एक महिला छोटूराम चौक पर अफीम बेचने के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों संदिग्ध ए.टी.एम. के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ईदगाह कॉलोनी की ओर भागने लगे, जिन्हें शक के आधार पर दबोच लिया गया।

 

 

चैनाराम की तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से काले रंग का पदार्थ मिला, जिसे जांच में अफीम पाया गया। वहीं महिला के पास थैले से अफीम बरामद हुई। इलैक्ट्रॉनिक कांटे से तोलने पर चैनाराम के पास 415 ग्राम और महिला के पास 435 ग्राम अफीम मिली। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अफीम रखने का कोई वैध लाइसैंस या परमिट पेश नहीं कर सके।

 

Sonipat Police ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला थाना शहर सोनीपत में दर्ज किया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुनील ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि चैनाराम को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026
नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: बाइक चोर काबू

July 19, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer