Hansi News: तेंदुए की खाल सहित पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत fir दर्ज

Hansi News: तेंदुए की खाल सहित पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत fir दर्ज

Hansi News Abtak: सीआईए -1 हांसी द्वारा वन्य जीव विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए संरक्षित वन्य जीव तेंदुए की खाल सहित पेटवाड़ गांव के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए गए।