तोशाम सड़क हादसा: छपार रांगड़ान चौक पर कैंटर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

तोशाम सड़क हादसा: छपार रांगड़ान चौक पर कैंटर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

तोशाम सड़क हादसा: भिवानी जिले के तोशाम-सिवानी रोड स्थित छपार रांगड़ान चौक पर एक कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। छपार रांगड़ान एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।