दीपावली की कहासुनी की रंजिश में युवक पर हमला, 5 के खिलाफ केस दर्ज | Uchana News

दीपावली की कहासुनी की रंजिश में युवक पर हमला, 5 के खिलाफ केस दर्ज | Uchana News

Uchana News: जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव में दीपावली के दिन हुई कहासुनी की रंजिश में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद युवकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।