अस्पताल में नौकरी करने वाली महिला गायब
Hisar LAtest News: हिसार के तोशाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली महिला ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के परिजनों ने उसके ही भांजे पर उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी (Woman Missing Case Hisar) का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस (Civil Line Police Station Hisar) को दी शिकायत में जींद जिले के धनौरी निवासी एक युवक ने बताया कि वह वर्तमान में हिसार की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उन्होंने अपनी बहन अंजू की शादी साल 2011 में नरेश के साथ की थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है।
Manthan Hospital Hisar में सफाई का काम
मंथन अस्पताल हिसार में कार्यरत थी महिला पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी 34 वर्षीय बहन अंजू तोशाम रोड स्थित मंथन अस्पताल (Manthan Hospital Hisar) में सफाई का काम करती थी और रोजाना अस्पताल आती-जाती थी। 19 नवंबर को भी उसकी बहन अंजू अन्य दिनों की तरह ड्यूटी पर अस्पताल गई थी, लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटी।
युवक ने बताया कि आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश करने के बाद भी उसकी बहन का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को शक है कि अंजू अपने भांजे (टोहाना निवासी अनुज) के साथ गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज ( Woman Missing Case Hisar) कर मामले की जांच और महिला की तलाश शुरू कर दी है।











