हिसार पुलिस की कार्रवाई: परिजात चौक होटल व उकलाना स्कूल से बाइक चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

हिसार पुलिस की कार्रवाई: परिजात चौक होटल व उकलाना स्कूल से बाइक चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

---Advertisement---

हिसार में दो बाइक चोर गिरफ्तार, एक ने परिजात चौक से तो दूसरे ने उकलाना से चुराई बाइक

Hisar Latest News: हिसार पुलिस ने दो अलग अलग बाइक चोरी के मामलों में कारवाई करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। इनमें से एक आरोपित ने हिसार के परिजात चौक स्थित होटल के बाहर से बाइक चोरी की थी तो दूसरे ने स्माइल अकेडमी स्कूल से बाइक चोरी की थी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता करने में जुटी हुई है।

 

पारिजात चौक हिसार से मोटरसाइकिल

चोरी

Hisar Bike Theft Case: हिसार शहर थाना पुलिस ने पुलिस टीम ने पारिजात चौक क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Parijat Chowk Hotel Hisar Bike Theft

पारिजात चौक हिसार से मोटरसाइकिलचोरी
Hisar bike chor

मामले की जानकारी देते हुए मुख्य सिपाही कृष्ण ने बताया कि दिनांक 01.11.2026 की रात्रि को शिकायतकर्ता कृष्ण बहादुर पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी अग्रसेन मार्केट पारिजात चौक हिसार ने अपनी मोटरसाइकिल मार्का Hero CD DELUXE, रंग नीला पारिजात चौक स्थित होटल पाम के नीचे खड़ी की थी।

 

अगली सुबह उन्हें अपनी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत के आधार पर  शहर थाना हिसार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत Bike Theft Case दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद कुमार पुत्र सतपाल निवासी आदमपुर को काबू किया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

 

 

उकलाना से बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

Uklana Bike Theft News

हिसार पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए उकलाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

स्माइल अकैडमी स्कूल उकलाना के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

उकलाना से बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
Uklana Bike Chor

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जितेंद्र पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी गांव उकलाना ने थाना उकलाना में दी शिकायत में बताया था कि वह स्माइल अकैडमी स्कूल उकलाना के बाहर अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खड़ी करके स्कूल के अंदर गया था। कुछ समय बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

मामले की तफ्तीश करते हुए मुख्य सिपाही सुखबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहदेव पुत्र दिलबाग सिंह निवासी उकलाना के रूप में हुई है। Uklana Bike Chori Case में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

Leave a Comment