हिसार पुलिस की कार्रवाई: परिजात चौक होटल व उकलाना स्कूल से बाइक चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

हिसार पुलिस की कार्रवाई: परिजात चौक होटल व उकलाना स्कूल से बाइक चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

Hisar Latest News: हिसार पुलिस ने दो अलग अलग बाइक चोरी के मामलों में कारवाई करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। इनमें से एक आरोपित ने हिसार के परिजात चौक स्थित होटल के बाहर से बाइक चोरी की थी तो दूसरे ने स्माइल अकेडमी स्कूल से बाइक चोरी की थी। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता करने में जुटी हुई है।