Hansi Police Ramayan Toll Dhaba Raid
Hansi News: हांसी सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए रामायण टोल ( Ramayan toll dhaba raid) पर स्थित ढाबे से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हांसी सदर थाना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हांसी-हिसार रोड पर स्थित रामायण टोल के पास एक ढाबे पर अवैध तरीके से शराब बेचने का काम किया जा रहा है और इस समय भी ढाबे पर अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस टीम ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और ढाबे पर छापेमारी के लिए टीम का गठन किया।
अवैध शराब बरामद
हांसी सदर थाना की टीम ने सूचना के आधार पर रामायण टोल से मय्यड़ रोड पर स्थित ढाबे पर छापेमारी ( Ramayan toll dhaba raid) की और तलाशी ली, तो एक प्लास्टिक के कट्टे से देसी शराब (माल्टा मस्ती) की 12 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने ढाबा संचालक, रामायण निवासी विनोद कुमार को तुरंत हिरासत में लिया और शराब की बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने ढाबा संचालक विनोद कुमार के खिलाफ हांसी सदर थाना में आबकारी अधिनियम (Excise Act Haryana) के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वह अवैध तरीके से देसी शराब ‘माल्टा मस्ती’ कहां से लेकर आया था।










