पनिहार चक्क से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Hisar Latest News: हिसार से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना का पता तब चला, जब सुबह करीब 6 बजे पति की आंख खुली तो बिस्तर से पत्नी गायब मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव पनिहार चक्क निवासी संपत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी रागनी नामक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। रात को अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह और उसकी पत्नी रागनी सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे।
पत्नी घर से गायब
पीड़ित युवक ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे जब उसने देखा, तो उसकी पत्नी रागनी घर से गायब मिली। उन्होंने अपनी पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लापता होते समय उसने गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था और लाल रंग की शॉल ओढ़ रखी थी। आजाद नगर थाना हिसार पुलिस ने संपत सिंह की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पेटवाड़ में फायरिंग, व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती,
खाप का बड़ा फैसला: कार्यकारिणी भंग और इन मुद्दों पर सख्त रुख,
नारनौंद साइबर ठगी: 3 पंचायतों और ब्लॉक समिति से 35.60 लाख की साइबर ठगी,
नारनौंद की बेटी खुशी ने Azerbaijan में जीता ब्रॉन्ज मेडल, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत,
नारनौंद के पाली गांव से खरीदारी करने गई युवती लापता,
हांसी समाचार: उमरा गांव में रात को घर में घुसकर हमला, दो भाई घायल,













1 thought on “हिसार से विवाहिता लापता, सुबह पति की आंख खुली तो उड़े होश”