हिसार से विवाहिता लापता, सुबह पति की आंख खुली तो उड़े होश
हिसार से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना का पता तब चला, जब सुबह करीब 6 बजे पति की आंख खुली तो बिस्तर से पत्नी गायब मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।







