राजकीय सम्मान के साथ गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Hansi Jind Road Accident : हांसी चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर गांव गंगनखेड़ी के पास चार दिन पहले हुए सड़क हादसे ( Gagan Kheri Road Accident) में गंभीर रूप से घायल भैणी अमीरपुर निवासी अग्निवीर जवान अनुज ने रविवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हिसार कैंट से पहुंची सेना की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। अनुज के चचेरे भाई अंकित ने उसे मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा और बलिदान अनुज अमर रहे के नारों से गांव गूंज उठा। नायब तहसीलदार नरेंद्र गौतम व नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने भी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
हांसी चंडीगढ़ सड़क मार्ग सड़क हादसा
अनुज भारतीय सेना की 18 जाट रेजीमेंट में अग्निवीर के रूप में तैनात था। उसकी फिलहाल ड्यूटी जयपुर में थी। वह 25 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। और आज ही के दिन उसको फौज में वापस जाना था। लेकिन अनहोनी कुछ और हो गई। वह 25 नवंबर की शाम वह अपने साथी आशीष के साथ हिसार आर्मी कैंटीन से घरेलू जरूरत का सामान लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव गंगनखेड़ी के पास नारनौंद की तरफ से हांसी जा रही कार के साथ उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
गंगनखेड़ी के पास सड़क हादसा
Hansi Jind Road Accident : टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। Gagan Kheri Accident में 19 वर्षीय आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 20 वर्षीय अनुज को गंभीर हालत में हांसी के नागरिक अस्पताल से रेफर किया गया था। अनुज को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद रविवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की संख्या दो हो गई।
अनुज अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता शमशेर सेना से सेवानिवृत्त हैं। जिस बेटे को उन्होंने देश की सेवा के लिए सेना में भेजा था, उसी बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ा। अनुज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी बहनें अपने भाई की याद में बेहोश हो रही थी। कि अब वह किसके हाथ पर राखी बंधेगी। गांव में भी हर आदमी की आंखो में आंसू थे।
अग्निवीर अनुज अंतिम संस्कार
Gagan Kheri Road Accident में दो युवा बेटों को खोने से भैणी अमीरपुर में मातम पसरा हुआ है। रविवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुज का पार्थिव शरीर गांव भैणी अमीरपुर पहुंचाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। हिसार कैंट से पहुंची सेना की टुकड़ी ने अपने साथी जवान को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान अनुज के चचेरे भाई अंकित ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सैन्य सम्मान के बीच गांव के लोगों और परिजनों ने नम आंखों से जवान को विदा किया। एक ओर देश की सेवा करने वाले जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
अग्निवीर सड़क हादसा
25 नवंबर की रात हुए इस हादसे में आशीष और अनुज दोनों ही अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। आशीष 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, जबकि अनुज सेना में सेवाएं दे रहा था। दोनों दोस्त घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए Gagan Kheri Road Accident ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। चार दिन के अंतराल में दूसरे युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
अनुज की मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, इनेलो नेता उमेद लोहान, जिला महामंत्री बिजेंदर लोहान, जिला पार्षद दिनेश श्योरान, चेयरमैन शमशेर कुकन, सरपंच प्रीतम लोहान, संदीप लोहान सहित अनेक समाजसेवी संगठनों ने गहरा शोक प्रकट किया है।










