Rohtak News: शेर-ए-पंजाब ढाबा महम पर फोटो खींचने को लेकर बवाल, मोनू निंदाना सहित अन्य के खिलाफ FIR
Rohtak News Today: रोहतक जिले के शेर-ए-पंजाब ढाबा महम में खाना खाने आए बड़ेसरा गांव के युवकों पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। होटल में विवाद फोटो खींचने को लेकर हुआ। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एक नामजद आरोपी सहित करीब एक दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।









