Verification: eefe237ed2c24d7f

बेमौसमी बारिश से मौसम सुहावना, किसानों की बढ़ी चिंता

Barara bemausami barish : बराड़ा क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट और ठंडक घुली। जहां आमजन ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों की धान की फसल भीगने से चिंता बढ़ गई।

हरियाणा मौसम में बदलाव, तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डेमोंस में बारिश बढ़ाएगी किसानों की परेशानी

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने तथा अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ौतरी होने की संभावना है। इससे ज्यादातर क्षेत्रों में 12 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 सितम्बर को पैलो अलर्ट रहेगा।