महम एसबीआई बैंक के बाहर से बाइक चोरी | Bike Stolen Outside SBI Bank Meham
रोहतक जिले के महम स्थित एसबीआई बैंक ( SBI Bank Meham ) के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। एक युवक बाइक पर सवार होकर बैंक आया था, तभी अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







