बरवाला: रात को ड्यूटी से घर लौटा पति तो उड़े होश, दो मासूम बेटियों संग गायब मिली पत्नी
बरवाला: हिसार जिले के बरवाला शहर से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के वक्त महिला का पति अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। जब वह रात को काम खत्म कर घर लौटा तो पत्नी और दोनों बेटियां गायब मिलीं। पीड़ित पति की शिकायत पर बरवाला थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।








